दिनेशपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत दो लोगों की हुई मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल।

Spread the love

तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत दो लोगों की हुई मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर/गदरपुर। गदरपुर पास बाईपास मार्ग पर तीन वाहनों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घायल को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रैफर किया गया है। जबकि दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गदरपुर में बाईपास मार्ग पर सरदार नगर के पास निर्माण कार्य चल रहा है जिसके चलते ट्रैफिक वन वे किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हाईवे पर कंटेनर और कार संख्या यूपी 27एजे 4523 की भिड़ंत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

 

 

इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक संख्या यूपी 26एपी 1215 भी कार से भिड़ गयी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे के शिकार तीनों लोगों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों को मृत घोषित किया गया है। मृतकों में एक का नाम शिव कुमार और दूसरे का नाम नरेश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू हल्द्वानी द्वारा विशेष अभियान, नो पार्किंग में वाहन पार्क कर यातायात अवरुद्ध करने वालों पर हुई कार्यवाही

 

 

बताया जाता है कि घायल विक्की की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हल्द्वानी रैफर किया गया है। कार सवार तीनों लोग पीलीभीत के बताये जा रहे हैं। जबकि बाइक सवार घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है बाइक सवार दो घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आधुनिक परिवहन की ओर कदम: मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में MRTS तकनीक पर प्रस्तुति"