उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने लिया उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा

Spread the love

 

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने लिया उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायें।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*

 

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को प्रवेश और निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद

इस अवसर पर डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, ज़िलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।