उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

“मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘सौर स्वरोजगार योजना’ से उर्जा प्रदेश की ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में कदम”

Spread the love

“मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘सौर स्वरोजगार योजना’ से उर्जा प्रदेश की ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में कदम”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प सिद्ध होता हुआ नजर आ रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 20 से लेकर 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के युवा खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! 2 शराबी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज… 70 चालकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन 

 

 

  • बीते 11 माह में 839 आवेदन प्राप्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर 13 मार्च 2023 को  मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना ( MSSY  ) को संशोधित का किया गया। इसके बाद प्रदेश में 20 / 25/ 50 /100 और 200 किलोवाट के ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पोर्टल  msy.uk.gov.in  पर 839 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें 297 आवेदनों के  LOI भी जारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

 

पूर्ववर्ती  MSSY   योजना में 3.43 मेगावाट स्थापित क्षमता ₹13.6 करोड़ के अनुमानित निवेश की तुलना में मॉडिफाइड  MSSY     योजना में 839 आवेदनों में से 297 संख्या ,संचयी क्षमता 44.94  MWp     के एलओए, अब तक जारी किए जा चुके हैं, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर के साथ-साथ लगभग ₹224 करोड़ के निवेश के अवसर पैदा होंगे।

 

नई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 44.94 मेगावाट की स्थापना के बाद प्रदेशवासियों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर  Net Zero लक्ष्य प्राप्त करने के अधिक अवसर पैदा होंगे। मॉडिफाइड  MSSY  योजना में उत्तराखंड के निवासी उत्सुकता से आवेदन कर रहे हैं और आवंटन प्रक्रिया 246  MWp  संचयी लक्ष्य उपलब्धि तक जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  *धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन के साथ ही ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

..

मा.मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून

उत्तराखण्ड, देहरादून।