उत्तराखंड देहरादून सियासत

राष्ट्रीय खेलों की सफलता पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन

Spread the love

राष्ट्रीय खेलों की सफलता पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टपकेश्वर महादेव और मां गंगा का पूजन

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

खेल मंत्री रेखा आर्य ने मांगी थी खेलों से पहले मनौती, दिया था पहला निमंत्रण

देहरादून/हरिद्वार, 15 फरवरी: 38 में राष्ट्रीय खेलों की सफल और भव्य आयोजन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव और हर की पौड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए खेल शुरू होने से पहले दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा करके मनौती मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  तेजी से सुलझाया चोरी का मामला, रामनगर पुलिस ने आरोपी को सामान सहित पकड़ा

 

 

शनिवार सुबह सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने जलाभिषेक और आरती की। पूजा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने आयोजन से पहले टपकेश्वर महादेव को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित करते हुए भोले का आशीर्वाद मांगा था। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से जितना मांगा था उससे कहीं बढ़कर आशीर्वाद मिला और हमारे खिलाड़ी इन खेलों में इतिहास बनाने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रंगभरी एकादशी पर निकला राधा-कृष्ण का भव्य डोला।

 

 

शाम के समय खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंची और गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की चुनौती रूपी भवसागर से देवभूमि की नैया को पार लगाया है। उन्होंने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से ही सब कुछ निर्विघ्न और सफल रूप से संपन्न हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टा कारोबार पर पुलिस की सख्ती, तीन आरोपी नकदी और पर्चियों के साथ पकड़े गए