जरा हटके नैनीताल

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान नैनीताल मे बलियानाला में हो रहे भूस्खलन स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

नैनीताल 13 मई 2023 मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को नैनीताल मे बलियानाला में हो रहे भूस्खलन स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोनिवि विभाग के चीफ इंजीनियर संजय शुक्ला ने बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य हेतु अब तक शुरू की गई कायावाही से मुुख्य सचिव को अवगत कराया। मुुख्य सचिव ने आश्वस्त किया की शासन स्तर बलियानाला ट्रीटमेंट के संबंध में जो भी कार्यवाही की जानी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 💥 35 लाख के सोने के आभूषण बरामद, 3 सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा

 

 

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने भवाली रोड स्थित टीबी सैनिटोरियम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओटी कक्ष, स्टाफ, एव भर्ती मरीजों एव दवाइयों की जानकारी ली। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि बाला ने बताया की वर्तमान में 42 टीबी मरीज भर्ती हैं जिनमें से कुछ मरीज उत्तर प्रदेश से भी अपना उपचार कराने के चिकित्सालय मे भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर — लालकुआं और चोरगलिया में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार

 

इस अवसर पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एडीएमएम अशोक कुमार जोशी, सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  *देवभूमि में शांति सर्वोपरि: सड़कों व सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ नहीं, खुले में कुर्बानी नहीं, सोशल मीडिया पर उन्माद नहीं — कप्तान मंजुनाथ टीसी की दो टूक* *देवभूमि में भाई-चारे से मनाएं त्यौहार, अराजकता और गुंडागर्दी नहीं चलेगी* *मस्जिद परिसर व ईदगाह में होगी नमाज, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और कुर्बानी के फोटो-वीडियो प्रसारित करने वालों पर पैनी नज़र, होगी कड़ी कार्यवाही*

——————-
अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल।