उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान में सख्त कार्रवाई, 440 चालान,17 गिरफ्तार, 69 लाइसेंस निरस्त।

Spread the love

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान में सख्त कार्रवाई, 440 चालान,17 गिरफ्तार, 69 लाइसेंस निरस्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। आगामी क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर 23 दिसंबर की रात पुलिस ने “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस

 

मुख्य कार्यवाही:

  • 17 लोग गिरफ्तार: शराब पीकर वाहन चलाने वालों को हिरासत में लिया गया और उनके वाहन सीज किए गए।
  • 115 हुड़दंगियों पर कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत ₹30,450 का संयोजन शुल्क लगाया गया।
  • 440 चालान:
    • बिना हेलमेट: 31
    • तीन सवारी: 08
    • बिना नंबर प्लेट: 09
    • काली फिल्म वाले वाहन: 01
यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की बारीकियां सीखने कार्बेट पहुंचे IFS प्रशिक्षार्थी

 

इन सभी मामलों में कुल Rs. 1,54,000 का जुर्माना वसूला गया और 25 वाहन सीज किए गए।

सख्त निर्देश और चेतावनी:

नैनीताल पुलिस ने 69 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों का जश्न कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

पुलिस की अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस