उत्तराखंड देहरादून सियासत

जन्मदिन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा

Spread the love
  1. जन्मदिन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, बढ़ेगी स्थानीय लोगों की आय : मुख्यमंत्री