उत्तराखंड देहरादून सियासत

कमिश्नर दीपक रावत की सख्ती: लैंड फ्रॉड मामले में आरोपी से एक सप्ताह में रकम वापसी के आदेश

Spread the love
  1. कमिश्नर दीपक रावत की सख्ती: लैंड फ्रॉड मामले में आरोपी से एक सप्ताह में रकम वापसी के आदेश

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी के सुंदरपुर गौलापार में लैंड फ्रॉड करने वाले दीपांशु बेलवाल को कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने आज कैंप कार्यालय में पेश किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह में पीड़ित लोगों को उनकी रकम वापस लौटने के साथ ही पुनः आयुक्त दरबार में पेशी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

 

शनिवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में विगत माह गौलापार सुंदरपुर बेलवाल गांव के लोगों द्वारा लैंड फ्रॉड की शिकायत के बाद आयुक्त कार्यालय में पेशी के लिए नहीं आ रहे दीपांशु बेलवाल को आज पुलिस द्वारा आयुक्त कार्यालय में पेश किया गया। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों से ली गई रकम वापस करने और पुनः एक सप्ताह में आयुक्त कार्यालय में पेशी किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।