उत्तराखंड देहरादून सियासत

दीपावली पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का किया आह्वान

Spread the love

दीपावली पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का किया आह्वान

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारी गणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बारिश से तबाही: रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में तहसील घेराव, किसानों के लिए मुआवजे की मांग तेज

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का  संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  *"ऑपरेशन प्रहार" में बड़ी कार्यवाही* *कालाबाजारी पर एसएसपी का प्रहार: डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तोड़ी रिफिलिंग गैंग की कमर* *34 सिलेंडर व रीफिलिंग उपकरणों, मापक यंत्रो के साथ 02 भाइयों को किया गिरफ्तार*