उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

उत्तराखंड में समय से पहले मानसून की दस्तक, इस बार 108% तक बारिश की संभावना

Spread the love

उत्तराखंड में समय से पहले मानसून की दस्तक, इस बार 108% तक बारिश की संभावना

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

देहरादून।
उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून सामान्य से लगभग पांच दिन पहले, 10 जून तक सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राज्य में औसत से लगभग छह प्रतिशत अधिक वर्षा की संभावना है। यह खबर गर्मी से परेशान जनता के लिए राहत की सौगात लेकर आई है, वहीं प्रशासन के लिए सतर्कता की चुनौती भी।

यह भी पढ़ें 👉  “हल्द्वानी मंडी में छापा: केमिकल से पक रहे फल-सब्जियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों, विशेष रूप से पर्वतीय जिलों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में दीर्घकालिक औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर मानी जाती है, जबकि इस वर्ष यह 108 प्रतिशत तक पहुँच सकती है। हालाँकि, 5 जून के बाद कुछ समय के लिए वर्षा की तीव्रता में हल्का विराम आ सकता है, लेकिन इसके बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय होगा और बरसात का क्रम जोर पकड़ लेगा, जिससे तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  *CCTV फुटेज बना बड़ा सबूत: दोस्तों संग सही हालत में शराब भट्टी में शराब खरीद कर मौज मस्ती करता दिखा युवक* *पुलिस प्रताड़ना के आरोप गलत साबित* *पुलिस ने कराया था मेडिकल परीक्षण, सही हालत में परिजनों को किया था सुपुर्द*

प्रशासन और आपदा प्रबंधन अलर्ट

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभागों को सतर्क कर दिया गया हैनिचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम मार्गों के बॉटलनेक हटाने पर जोर, समयबद्ध कार्य के निर्देश

गर्मी से राहत की उम्मीद

राज्य के मैदानी इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। जून की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के शुरुआती दौर में ही अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा।