उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

देहरादून की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर सीएम धामी का फोकस

Spread the love

देहरादून की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर सीएम धामी का फोकस

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में नगर निगम देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून नगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की दो टूक: टीबी अभियान में लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय

बैठक में शहरी अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात सुधार, पेयजल, सीवरेज तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥 "एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी." — परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचे, हर गतिविधि पर रखी नजर, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हो रही NEET पुनर्परीक्षा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने महापौर को आश्वस्त किया कि नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।