उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा — आयुर्वेदिक शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा — आयुर्वेदिक शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 12 नवम्बर 2025 (सू.वि.)
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपेड ऋषिकेश, देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्यजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्र होने से मौसम के मिजाज पर भी है सरकार की पैनी नजर

मुख्यमंत्री  धामी अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्यजाला, भुजियाघाट से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।