उत्तराखंड देहरादून सियासत

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।
यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश