उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

“ऊधम सिंह नगर पुलिस के प्रयास: लोकसभा चुनाव में सकुशल संपन्नता के लिए अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही जारी”

Spread the love

“ऊधम सिंह नगर पुलिस के प्रयास: लोकसभा चुनाव में सकुशल संपन्नता के लिए अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही जारी”।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर योगा’, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

अब तक की कार्यवाही का विवरण –

 

 

👉 अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब में 269 मुकदमे पंजीकृत कर 267 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लगभग 11,125 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई।

👉 अवैध शस्त्र कार्यवाही में 70 मुकदमे पंजीकृत कर 50 चाकुओं, 25 तमंचों व 48 कारतूसों के साथ 74 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, डिजिटलीकरण एवं निवेश अनुकूल व्यवस्था पर सचिव समिति में मंथन

👉 अवैध मादक पदार्थो की कार्यवाही में अब तक 17 अभियोग पंजीकृत कर 1002 ग्राम चरस , स्मैक 125.22 ग्राम, 09.490 किलोग्राम गांजा व 383 कैप्सूल /इंजेक्शन तथा 19 अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  🔥 "एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी." — परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचे, हर गतिविधि पर रखी नजर, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हो रही NEET पुनर्परीक्षा।

👉 लाइसेंसी शस्त्र जमा की कार्यवाही में अब तक लगभग 9,973 लाइसेंसी शस्त्र जमा किए गए कार्यवाही लगातार रहेगी जारी।

🛑 निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 1031 मामलो में 7,112 व्यक्तियो के चालान किए गए तथा कुल 4,478 व्यक्ति पाबंद हुए।