उत्तर प्रदेश क्राइम

आंधी और बारिश में दीवार ढहने से तीन की मौत, कई घायल

Spread the love

लखीमपुर खीरी में आंधी और बारिश का कहर: दीवार ढहने से तीन की मौत, कई घायल

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

लखीमपुर खीरी में बुधवार रात आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। ईसानगर और नीमगांव थाना क्षेत्रों में दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक किशोर शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

थाना ईसानगर क्षेत्र में, गांव गोडवा मजरा गणेशपुर में तेज आंधी के चलते एक सरकारी नलकूप की पक्की दीवार गिर गई। इस हादसे में तालाब में मछलियों की देखभाल कर रहे 75 वर्षीय परसादी घायल हो गए, जबकि उनके 15 वर्षीय पोते अजय कुमार, पुत्र राम मंतर लाल, की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद