उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

Spread the love

रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक


उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 मार्च 2026 को थाना रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। रामनगर पुलिस ने ड्रग निरीक्षक और प्रोविजन अधिकारी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ट्रैफिक सुधार पर सख्त एक्शन: 15 मई तक आढ़त बाजार रजिस्ट्री पूरी, सितंबर तक 100 बसें दौड़ेंगी

चेकिंग के दौरान चोरपानी स्थित नीलकंठ मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्टोर को बंद करा दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य मेडिकल संचालकों को भी नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

अभियान के दौरान ड्रग निरीक्षक डॉ. अर्चना, प्रोविजन अधिकारी मनीष, एसएसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल संजय, गगन भंडारी और संजय कुमार मौजूद रहे।

पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन के तहत इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण