उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर: गौवंश चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रामनगर: गौवंश चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

रामनगर पुलिस ने 09 फरवरी 2025 को गौवंश चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर गौवंशीय पशु चोरी कर ले जा रहे हैं। इस पर व0उ0नि0 मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ स्थानीय लोगों ने गौवंशीय बछड़े और मोटरसाइकिल को बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए

वादी नन्नू सैनी की तहरीर पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 39/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से तीन आरोपियों की पहचान कर खताड़ी इंटर कॉलेज मैदान से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन पर धामी का वार — विरोधियों की मानसिकता उजागर

गिरफ्तार आरोपी:

  1. शहनवाज (20) पुत्र अतीक, निवासी टंकी चौराहा, खताड़ी, रामनगर
  2. मोहम्मद सुहैल पुत्र मोहम्मद इकराम, निवासी पानी की टंकी, खताड़ी, रामनगर
  3. मोहम्मद कैफ (20) पुत्र वाहिद, निवासी टंकी चौराहा, खताड़ी, रामनगर
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  • उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी
  • कानि0 महबूब आलम
  • का0 जसवीर सिंह
  • रि0का0 शुभम शर्मा

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।