सामाजिक सरोकार की मिसाल: आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए

 

सामाजिक सरोकार की मिसाल: आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हल्द्वानी स्थित आई.जी. कुमाऊँ कैंप कार्यालय में आज सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।
टीम थाल सेवा के सहयोग से झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले तथा वीरांगना सोसाइटी में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 125 गरीब व जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्वेटर, जूते एवं मौजे वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

इस अवसर पर आई.जी. कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से गर्म कपड़े पहनाए, उन्हें जलपान कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
आई.जी. महोदया ने टीम थाल सेवा के मानवीय प्रयासों एवं वीरांगना सोसाइटी द्वारा दी जा रही निःशुल्क शिक्षा की भूरी-भूरी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

 

 

इस दौरान आई.जी. महोदया ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक बच्चे से उसके जीवन के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली जाएगी, ताकि बच्चों को सही दिशा, आत्मविश्वास एवं निरंतर मार्गदर्शन मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

इस अवसर पर टीम थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा , प्रवीण मित्तल, राजीव वाही, स्वाति कपूर हरित कपूर, कनिका वासुदेवा, रीना मानसेरा,सारिका मित्तल तथा वीरांगना सोसाइटी की संचालिका श्रीमती गुंजन अरोरा मौजूद रही।

karki
inder