*भास्कर सिंह मवाड़ी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी*
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
*(रामनगर महाविद्यालय में रैंक सेरेमनी का आयोजन)*
*रामनगर।पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 79 यूके बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। 79 यूके बटालियन एनसीसी इकाई के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.)डी.एन.जोशी ने एनसीसी की वर्ष 2025-26 की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो.पुनीता कुशवाहा ने सभी कैडेट्स के टर्न आउट,ड्रिल एवं अनुशासन की प्रशंसा की।
उन्होंने एनसीसी गतिविधियों में कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्साह की सराहना कर सब यूनिट जीपीजीसी रामनगर को बधाई दी। उनके द्वारा रैंक सेरेमनी में सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक की जिम्मेदारी भास्कर सिंह मवाड़ी को दी गई।अंडर ऑफिसर की रैंक अक्षिता भट्ट,ऊषा थलिया व आकाश रावत को दी गई।।रैंक सेरेमनी में हिमांशु आर्या व निशा आर्या को सार्जेंट की रैंक की जिम्मेदारी दी गई।
कॉर्पोरल की रैंक से अमित चौहान व वैष्णवी को अलंकृत किया गया। लांस कॉर्पोरल की रैंक मनोज व जिज्ञासा मियान को प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय चीफ प्रॉक्टर डॉ.लवकुश कुमार ने रैंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए एकता और अनुशासन का पालन कर एनसीसी के उद्देश्यों को सफल बनाने की बात कही। डॉ.महिपाल सिंह ने सभी रैंक होल्डर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 24 यूके बटालियन एनसीसी इकाई की प्रभारी डॉ.अलका ने रैंक प्राप्त करने वाले सभी कैडेटों से कतर्व्यनिष्ठा एवं अनुशासन से अपने-अपने दायित्व निर्वहन की आशा व्यक्त की।इस अवसर पर 79 यूके बटालियन एनसीसी के इंस्ट्रक्टर हवलदार जसवंत सिंह ने कैडेट्स को सेना में भर्ती होकर भारत राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। बता दें कि एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी के महाविद्यालय से स्थानांतरित होने के पश्चात अब प्राचार्य द्वारा डॉ.प्रभाकर त्यागी असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास को 79 यूके बटालियन सब यूनिट का प्रभारी बनाया गया है जिस पर सभी ने उनको बधाईयां एवं शुभकामनाएं देकर उनका स्वागत किया। प्राचार्य प्रो.कुशवाहा ने एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी के द्वारा महाविद्यालय में की गई सेवा,समर्पण, कार्य कुशलता एवं छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने तथा सभी एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिह्न भेंटकर लेफ्टिनेंट जोशी को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जोशी ने महाविद्यालय प्राचार्य व एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी सहित समस्त सहयोगियों व एनसीसी कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सत्र 25-26 की एनसीसी बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा के प्रमाण पत्रों को कैडेट्स को प्रदान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर समस्त एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।*





