तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से अवैध खैर प्रकाष्ठ जब्त
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
रामनगर/बाजपुर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने अवैध खैर प्रकाष्ठ के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया है। यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रकाश चंद आर्य एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती किरण शाह के निर्देशन में की गई।
वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा रेंज के मार्गदर्शन में उप वन क्षेत्राधिकारी श्री दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में गठित टीम को 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बाजपुर की पहाड़ी कॉलोनी में दो पिकअप वाहन (UK04CA2905 और UK04CB1367) अवैध खैर प्रकाष्ठ से लदे खड़े हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा (फर्द) तैयार किया। इसके बाद वाहनों को विधिक कार्रवाई के लिए बन्नाखेड़ा रेंज परिसर लाया गया।
वन विभाग मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
श्री दीवान सिंह रौतेला – उप वन क्षेत्राधिकारी
श्री दीपक नेगी – वन आरक्षी/कार्यालय सहायक
श्री सौरभ – वन आरक्षी
श्री ज्ञान सिंह – वन आरक्षी
श्री युवराज सिंह – कार्यालय सहायक
विजय भट्ट – दैनिक श्रमिक
किशन सिंह – वाहन चालक





