उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

एसएसपी ऊधम सिंह नगर का सख्त रुख: कमीशनखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

एसएसपी ऊधम सिंह नगर का सख्त रुख: कमीशनखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थीयो को सहायतार्थ आवंटित धनराशि के चैक को उपलब्ध कराए जाने के एवज में कमीशन मांगने वाले नही जायेंगे बख्से गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर होगी वैधानिक कार्यवाही

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में आसमानी आफत का LIVE वीडियो, मंगलौर में धमाके के साथ गिरी बिजली

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय हुए सख्त, थानाध्यक्ष ट्रांजिटकैंप को मुकदमा पंजीकृत कर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु किया निर्देशित।

 

 

आज दिनांक 28/07/2024 को सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें कथित रुप से जावेद नाम का एक व्यक्ति, भगवान दास नाम के व्यक्ति को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थी को सहायतार्थ आवंटित हुए 5,000/- रुपये के चैक के भुगतान के एवज में कमीशन के रुप में 3,000/- रुपये की मांग कर रहा है तथा भविष्य में 20,000/- रुपये का अन्य चैक दिलाने की भी बात कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा के स्कूल पहुँचे CM धामी, बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

 

 

उक्त ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर विभिन्न माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में राजस्व उप निरीक्षक रुद्रपुर द्वारा थाना ट्रांजिट कैंप पर तहरीर दी गई है, जिसमे मुकदमा पंजीकृत कर शीघ्र अतिशीघ्र दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धारी ब्लॉक में CDO का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप