उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने हेतु है तत्पर, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़-पकड है जारी, 102 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी।

Spread the love

एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने हेतु है तत्पर, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़-पकड है जारी, 102 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया है। महिलाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बताई गयी समस्या शाम और रात्रि के समय युवक शराब पीकर सड़को पर घूमते है जिससे वे असुरक्षित महसूस किये जाने एवं सुझाव पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु पुलिस टीम देर सायं चैकिंग छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शहर का महौल खराब करने वालों के विरूद्व कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर, चैकिंग अभियान के अन्तर्गत ए0पी0 वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,  प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी,  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई श्री महेन्द्र प्रसाद सहित थाने की पुलिस टीम, पीएसी व अन्य 45-50 पुलिस अधि०कर्मचारियों द्वारा रात्रि 20.00 बजे से 23.00 बजे तक अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में पुलिस, मांस प्रकरण के आरोपी मदन जोशी को नोटिस जारी।

 

क्रियाशाला, सतपाल पैट्रोल पम्प, सुशीला तिवारी हास्पिटल के आस- पास सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने एवं अनावश्यक घूमने पर घड-पकड़ की कार्यवाही करते हुए 51 व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तारी कर कार्यवाही करते हुए, जिसमें से एक नशे शराब में वाहन चलाते पाये जाने पर कार को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. का सराहनीय कदम — पुलिस जवानों के संग किया भोजन, भोजनालय की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

 

जनपद में अन्य थानों द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर माहौल खराब करने वाले कुल- 102 व्यक्तियों की गिरफ्तारी के आवश्यक कार्यवाही की गई है।