उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में टेंडर प्रक्रिया में बवाल—SSP ने लिया संज्ञान, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Spread the love

रामनगर में टेंडर प्रक्रिया में बवाल—SSP ने लिया संज्ञान, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

SSP का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय… लगातार हरकतें दोहराई तो गुंडा अधिनियम व जिला बदर से नहीं बचेंगे।

 

 

 

रामनगर में PWD विभाग के टेंडर आवंटन के दौरान दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व व 06 अन्य साथियों द्वारा दबंगई दिखाकर प्रक्रिया को बाधित करने और डराकर टेंडर अपने नाम कराने का प्रयास किया गया।
इस पर SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर का एमपी हिंदू इंटर कॉलेज फिर चमका, दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और हंगामा कर माहौल बिगाड़ने वालों को वहीं से हिरासत में ले लिया।

 

 

 

🚔 रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉  वानप्रस्थ आश्रम में आध्यात्मिक संगम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

✔️ सभी 07 आरोपियों को हिरासत में लिया
✔️ दबंगों द्वारा उपयोग वाहन सीज
✔️ दयाल सिंह पन्नू से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद
✔️ दुरुपयोग की आशंका पर रिवॉल्वर जब्त, लाइसेंस निरस्तीकरण प्रक्रिया शुरू

 

 

 

📢 SSP NAINITAL के स्पष्ट निर्देश

👉 सरकारी प्रक्रिया में हस्तक्षेप, दहशत फैलाने या दबंगई करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
👉 आवश्यकता पड़ी तो गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में पत्रकारों का गुस्सा फुटा, कमल कफलटिया सहित अन्य के विरुद्ध एसएसपी को दिया ज्ञापन, कठोर कार्यवाही की माग* *खुद को असली पत्रकार बताकर अपने लाभ हेतु सत्यापित पत्रकारों की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी* *पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरी – SSP मंजुनाथ का बड़ा बयान, भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय*

 

 

 

👮‍♂️ हिरासत में लिए गए व्यक्ति

सज्जन सिंह

दयाल सिंह पन्नू

नरेंद्र सिंह

सर्वजीत सिंह

विक्की सिंह

सुखराज सिंह

सरदूल सिंह
(सभी निवासी — बन्नाखेड़ा)

 

 

 

👮‍♂️ पुलिस टीम

उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह

का0 संजय

का0 भूपेंद्र

का0 तालिब

📌 मीडिया सैल — नैनीताल