उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“नैनीताल पुलिस के सघन वाहन चेकिंग अभियान में 95,000 रुपये बरामद

Spread the love

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावी होने पर नैनीताल पुलिस का सघन वाहन चैकिंग अभियान जारी

वाहन चैकिंग के दौरान 95,000-/ रुपये बरामद

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं से अभद्रता पर सख्ती, होली से पूर्व पुलिस का अभियान तेज

 

इसी क्रम में पालन में SST टीम द्वारा नया गाँव पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-04AJ-1427 बुलेरो स्वामी आदित्य अमर पुत्र सुशील प्रकाश निवासी अशोका निकेतन दिल्ली ईस्ट के वाहन से कुल 95000/- रुपये बरामद किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-ढाबों से किरायेदारों तक चेकिंग तेज, पुलिस एक्ट व आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

 

 

आदित्य अमर से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट जानकारी/
प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’

पुलिस टीम-

1-श्री कुणाल बिष्ट (टीम प्रभारी) 2-अ0उ0नि0 विजय कुमार 3-कानि0 टीका राम