उत्तर प्रदेश क्राइम

यूपी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार: नाबालिग किशोरी को बचाने के लिए पुलिस का कड़ा स्थान

Spread the love

यूपी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार: नाबालिग किशोरी को बचाने के लिए पुलिस का कड़ा स्थान

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

फतेहपुर – यूपी के जनपद फतेहपुर में किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को एक सप्ताह पहले उसका जीजा बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उसने जबरन लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी, इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी जीजा को सोमवार 2 अक्टूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साली को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने साली के बयान पर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा को जेल भेज दिया। साली को मेडिकल परीक्षण के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

 

बता दें कि यूपी के सिद्धार्थनगर जनपद के एक गाव में रहने वाले आरोपी की ससुराल फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वो एक सप्ताह पहले अपनी ससुराल आया था. वहां से 13 वर्षीय नाबालिग साली को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

 

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर में रेप का केस दर्ज किया था। सर्विलांस सेल की मदद से किशनपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने आरोपी जीजा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. साली को भी सकुशल पुलिस ने परिवार के पास पहुंचा दिया।

 

 

 

नाबालिग साली ने पुलिस को बताया कि जीजा बहला फुसलाकर उसे शहर भगा ले गया था। वहां उसके साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया था। इस पर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी जीजा को अपहरण कर जबरन दुष्कर्म करने एवं पास्को एक्ट की धाराओं में जेल भेज दिया। फतेहपुर में रेप के मामले में किशनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच और बयान के बाद आरोपित जीजा को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार