उत्तराखंड क्राइम रामनगर

धनगढ़ी नाले में खतरे से खेली बस, लापरवाह चालक पर FIR।

Spread the love

धनगढ़ी नाले में खतरे से खेली बस, लापरवाह चालक पर FIR।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

रामनगर (नैनीताल) – लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर आए धनगढ़ी नाले में जान जोखिम में डालते हुए रोडवेज बस चालक द्वारा बस को ले जाना महंगा पड़ गया। घटना की सूचना चौकी गर्जिया में नियुक्त कांस्टेबल राजीव कुमार ने थाना रामनगर में दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए लागू हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस (संख्या UK 07 PA 5991) को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धनगढ़ी नाले में बढ़े जलस्तर के कारण रोका गया था। इसके बावजूद बस चालक ने लापरवाही और तेज़ी दिखाते हुए वाहन को बिना रोके नाले में उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 देशभर में हुई उत्तराखंड पुलिस की सराहना* 🙏🏼*कैंची धाम मेले की सफलता पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एसएसपी नैनीताल ने श्रद्धालुओं व सहयोगियों को कहा धन्यवाद*

बस में करीब 10-12 यात्री सवार थे और बस बीच नाले में फंस गई। स्थिति गंभीर होने पर जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। इस लापरवाही से बस में सवार यात्रियों का जीवन खतरे में पड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प, नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा राज्य का विजन

चालक की इस घोर लापरवाही पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 289/25, धारा 281/125 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।