दिल्ली-एनसीआर क्राइम

धनतेरस पर खरीदी थी नई बुलेट, मुरथल से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा — तीन युवकों की गई जान

Spread the love

धनतेरस पर खरीदी थी नई बुलेट, मुरथल से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा — तीन युवकों की गई जान

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

स्वरूप नगर में दर्दनाक सड़क हादसा — बुलेट 100 किमी की रफ्तार से जर्सी बैरियर से टकराई, तीन दोस्तों की मौके पर मौत
धनतेरस पर खरीदी थी नई बाइक, मुरथल से पार्टी कर लौट रहे थे युवक

दिल्ली। स्वरूप नगर स्थित जीटी करनाल रोड पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार बुलेट बाइक (100 किमी/घं.) सड़क किनारे लगे सीमेंट के जर्सी बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी और उसमें आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

 

 

हादसे में सुमित (27), मोहित (26) और अनुराग (23) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

तीनों युवक शिवराम पार्क, नांगलोई के रहने वाले थे और मुरथल में पार्टी कर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय वे नशे में थे या नहीं — इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

परिजनों ने एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “यदि बैरियर से पहले चेतावनी बोर्ड या साइन नहीं लगा होता तो यह हादसा नहीं होता।” पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

धनतेरस पर खरीदी थी नई बाइक
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी के अनुसार, तीनों युवक बचपन के दोस्त थे। धनतेरस के दिन अनुराग ने नई बुलेट बाइक खरीदी थी, जिसके बाद सुमित और मोहित ने पार्टी की मांग की। मंगलवार शाम तीनों मुरथल पराठे खाने के लिए निकले थे। रात लगभग 10:45 बजे वे घर से रवाना हुए और देर रात लौटते समय यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

 

 

स्वरूप नगर पुल के पास सड़क किनारे करीब 15 फीट लंबा हिस्सा टूटा हुआ था। अंधेरे के कारण बैरियर युवकों को नजर नहीं आया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।