उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर में चला संयुक्त चेकिंग अभियान — 3 वाहन सीज, 1 चालक नशे की हालत में गिरफ्तार।

Spread the love

🚓 रामनगर में चला संयुक्त चेकिंग अभियान — 3 वाहन सीज, 1 चालक नशे की हालत में गिरफ्तार।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

रामनगर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 अक्टूबर को सायं 5 बजे से रामनगर क्षेत्रांतर्गत संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे एवं चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  अनुपयोगी भूमि पर शुरू होंगे उपयुक्त प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग और ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया, वहीं एक व्यक्ति को नशे की हालत में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर उसका वाहन भी सीज किया गया। इस प्रकार कुल तीन वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में टेंडर प्रक्रिया में बवाल—SSP ने लिया संज्ञान, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

 

 

इसके अतिरिक्त 12 अन्य वाहनों के चालान भी किए गए, जिनमें एक बस भी शामिल थी।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को प्रभावी बनाया जा सके।