उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

भीमताल पुलिस ने चोरी की वारदात का किया त्वरित खुलासा — चोरी का माल 100% बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

भीमताल पुलिस ने चोरी की वारदात का किया त्वरित खुलासा — चोरी का माल 100% बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*भीमताल पुलिस ने चोरी की वारदात का किया त्वरित खुलासा — चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में घटित चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी सुरागरसी एवं पतारसी के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  *मदरसन कंपनी विवाद खत्म: श्रमिकों का अनशन खत्म, काम पर लौटने का निर्णय, पुलिस व प्रशासन की मध्यस्थता सफल* *20-30 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही, कुछ हिरासत में* *SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के धैर्य और अनुशासन की सराहना की*

*उक्त निर्देशों के क्रम में श्री जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन एवं श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक भवाली* के पर्यवेक्षण में, *थानाध्यक्ष श्री संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व* में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल में पेट्रोल पंप में 20-10-2025 की रात्रि चोरी के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0–57/25, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का सफल खुलासा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन, युवा डॉक्टरों को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश

टीम द्वारा कुशल पतारसी, सुरागरसी एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के माध्यम से आरोपी को चिन्हित कर *अभियुक्त युगल कुमार पुत्र भुवन चन्द्र*, निवासी ग्राम तोक पाण्डेछार, अलचौना, थाना भीमताल, जिला नैनीताल (उम्र–21 वर्ष) को *मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महासंगम: बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुले, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा धाम

*बरामद माल:*

* ₹11,300 नगद
* 01 एटीएम कार्ड (पीएनबी)

*पुलिस टीम:*

1. थानाध्यक्ष श्री संजीत राठौड़
2. उ0नि0 गणेश सिंह राणा
3. का0 ललित आगरी
4. का0 जीवन कुमार

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल*