उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

रामनगर से चोरी की कार ने पूर्व सांसद के पुत्र की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी

Spread the love

रामनगर से चोरी की कार ने पूर्व सांसद के पुत्र की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

उधम सिंह नगर। नैनीताल जिले के रामनगर से फॉर्च्यूनर कार चोरी कर भाग रहे एक युवक ने आज शाम काशीपुर में हड़कंप मचा दिया। आरोपी ने प्रतापपुर पुलिस चौकी द्वारा लगाए बैरियर तोड़ते हुए आगे जा रही स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी, जिसमें पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के पुत्र और पुत्रवधू की कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी खेतों में भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा।

जानकारी के अनुसार, रामनगर में रहने वाले हरजिंदर सिंह ने अपनी फॉर्च्यूनर कार बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन डाला था। आरोपी ने कई दिनों तक कार देखने का बहाना बनाकर अपने पुत्र को ट्रायल पर भेजा और मौके का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप।

पीड़ित की सूचना पर रामनगर और काशीपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रतापपुर पुलिस चौकी एवं पीरूमदारा पुलिस आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त रुख, अफवाह और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस* *🚔 चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर — एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सघन चेकिंग, कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही*