उत्तराखंड क्राइम रामनगर

ढिकुली गांव में कॉर्बेट के बाघ का खौफनाक हमला: महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश।

Spread the love

ढिकुली गांव में कॉर्बेट के बाघ का खौफनाक हमला: महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश।

 

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर के ढिकुली गांव में कॉर्बेट पार्क से निकले एक बाघ ने गांव की एक महिला को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी, पत्नी लक्ष्मण सिंह, रोज़मर्रा की तरह लकड़ी लेने जंगल गई थीं। इस दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचते हुए जंगल की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों का हक मारना पड़ेगा भारी! प्रमुख सचिव ने दिए कड़े निर्देश

 

 

यह घटना रिसोर्ट के सामने की बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोग महिला की खोजबीन में जुट गए। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर महिला को खोजने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कौशल्या देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के विकास और समसामयिक विषयों पर राजभवन में मंथन

 

ग्रामीणों में बाघ के हमले के बाद भय का माहौल है, और वे लगातार वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में बाघों की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों को चिंतित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”