उत्तराखंड क्राइम

गुलदार ने 13 बकरियों को बनाया अपना निवाला, पीड़ितो की ने सरकार से मुआवजे की मांग।

Spread the love

गुलदार ने 13 बकरियों को बनाया अपना निवाला, पीड़ितो की ने सरकार से मुआवजे की मांग।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड में लगातार हो रहे गुलदारों का आतंक तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। लाहुर घाटी में भी एक घटना सामने आई है। जिस मैं गुलदार ने एक ग्रामीण की 13 बकरियों को अपना मुंह का निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने प्रभावित को सरकार से मुआवजा देने की मांग रखी है। लाहुर घाटी में गुलदार का आतंक बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। लमचूला निवासी भवान राम पुत्र खीम राम बकरी पालन कर अपना जीवन व्यतीत कर चलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के घोसीयान में तनाव, दो गुटों के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

 

 

जानकारी के अनुसार लमचूला के जंगल में उसकी बकरियां चरने के लिए गई थी। बकरियों को चरता देख वहा घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर 13 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से भवान राम की आजीविका प्रभावित हो गई है। वह बकरी पालन कर के ही अपने परिवार को चलाता है। अब उसके और उसके परिवार के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को बड़ा बूस्ट, सीएम ने मंजूर किए ₹256 करोड़

 

 

काफी लंबे समय से देखने को मिल रहा है। गुलदार का आतंक लमचूला के पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि काफी लंबे समय से ही लाहुर घाटी में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिसे ग्रामीण दहशत में है।उन्होंने बताया कि वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की शिकयत भी की है। मगर वन विभाग अभी तक चुप्पी सादे बैठा है।जिसका खामियाजा गरीब पशुपालक को उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

 

मदन सिंह बिष्ट ने वन विभाग से प्रभावित को मुआवजा देने के साथ पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी ने कहा कि संबंधित आरओ को जांच के आदेश दिए गए हैं।ताकि जल्दी से जल्दी गुलदार के इस आतंक को रोका जा सके।