उत्तराखंड क्राइम रामनगर

गर्जिया मंदिर मार्ग पर कोसी नदी में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

गर्जिया मंदिर मार्ग पर कोसी नदी में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर: बुधवार की दोपहर रामनगर से कुछ दूरी पर स्थित गर्जिया देवी मंदिर मार्ग ढिकुली के पास कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने की कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

 

 

 

शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि पहचान के लिए समय मिल सके। पुलिस द्वारा अज्ञात युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चला पुलिस का एक्शन मोड* *मंदिर चोरी का 10 घण्टे के भीतर पर्दाफाश, आरोपी सलाखों के पीछे, शतप्रतिशत माल बरामद*

 

 

 

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शव कैसे और किन परिस्थितियों में नदी में आया, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को दी बाइक, पिता पर केस – SSP नैनीताल के निर्देश पर सख्त कार्यवाही