उत्तराखंड क्राइम देहरादून

नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव मिला, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Spread the love

नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव मिला, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

 

कल दिनांक 09 अगस्त 2024 को सांय 06:30 बजे पुलिस थाना कैंट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि टपकेश्वर मंदिर के पास कल एक युवक नदी में डूब गया था, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कल SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

 

आज दिनाँक 10 अगस्त को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा नदी से उक्त युवक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक का नाम :– रितेंद्र राणा पुत्र भगवान सिंह राणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी- आकाशदीप कॉलोनी, गढ़ी कैंट, देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल छुट्टी के समय भारी वाहनों पर रोक, एसडीएम लक्सर का सख्त आदेश

 

 

SDRF टीम का विवरण

1 उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह
2 मुख्य आरक्षी सुशील कुमार
3 मुख्य आरक्षी मनोज जोशी
4 फायरमैन प्रवीण सिंह
5 फायरमैन रवि चौहान
7 होमगार्ड पवन असवाल
8 आरक्षी चालक प्रदीप रावत

यह भी पढ़ें 👉  सीएम घोषणाओं से गड्ढा मुक्त सड़क तक, हर योजना का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन