उधम सिंह नगर काशीपुर क्राइम

प्रतिबंधित पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्री को किया सील, मौके पर से 26 कट्टे पॉलीथीन बरामद किये।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

काशीपुर बीते रोज कुंडा थाना के सूर्या पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बाबरखेड़ा में प्रतिबंधित पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ हुआ है। सूचना पर काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार युसूफ अली ने प्रतिबंधित पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्री “संजीत शाह” को सील कर दिया है। इसके साथ ही सख्त हिदायत दिया गया कि अगर दोबारा फैक्ट्री खोली गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

 

 

सूर्या चौकी प्रभारी एसआइ राजेंद्र प्रसाद अपने साथी कांस्टेबल सुमित कुमार के साथ गश्त के दौरान बाबरखेड़ा पहुंचे। जहां पर सूचना मिली कि “संजीत शाह” नामक फैक्ट्री के अंदर प्रतिबंधित पॉलीथीन बनाई जा रही है। एसआइ ने फैक्ट्री स्वामी से कागजात मांगे तो स्वामी ने किसी भी प्रकार को कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जिसकी सूचना एसआइ राजेंद्र प्रसाद ने काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह को दी। एसडीएम ने तहसीलदार युसूफ अली को मौके पर भेजा। जहां पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर संचालित फैक्ट्री का जायजा लिया। इस दौरान संचालित अवैध फैक्ट्री को सील किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि मौके पर से 26 कट्टे पॉलीथीन बने हुए तैयार बरामद किया गया है। इसमें कुछ कट्टे दाने के भी थे। साथ ही तराजू, मशीन, पॉलीथीन के रोल व अन्य सामान को सील कर दिया गया। हालांकि, इस फैक्ट्री पर अक्टूबर महीने में भी सील की कार्रवाई की जा चुकी है। जिसके बाद फैक्ट्री स्वामी संजीत शाह ने दोबारा संचालित कर रहा था, जिसे सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब