उत्तराखंड क्राइम

ब्रेक फेल होने से पलटा आर्मी ट्रक, हवलदार शैलेंद्र सिंह की दर्दनाक मृत्यु

Spread the love

ब्रेक फेल होने से पलटा आर्मी ट्रक, हवलदार शैलेंद्र सिंह की दर्दनाक मृत्यु

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार 23 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया. देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया। इस वजह से एक जवान ट्रक के नीचे दब गया। मामले की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत

 

 

 

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक फोन पर उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है, जिसके नीचे एक जवान दबा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला। इसके बाद जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मौत का रिसोर्ट! स्विमिंग पूल की लापरवाही ने निगल ली 4 साल की मासूम की जिंदगी मौज-मस्ती के नाम पर चल रहा था मौत का खेल?

 

 

जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक NK दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे,लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया। हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था।घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।