मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री खजान दास की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री खजान दास की शिष्टाचार भेंट

 

 

 

, विकास एवं जनकल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का हुआ है चयन

 

 

 

 

बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने, आमजन तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी विभिन्न विकासात्मक विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।
यह शिष्टाचार भेंट प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा के साथ संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात