भीमताल उत्तराखंड क्राइम

गोली मारने का मामला: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घायल युवक इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया”

Spread the love

गोली मारने का मामला: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घायल युवक इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अलचौना चांफी में रंजिश में शुक्रवार शाम युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को भीमताल सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के विकास और समसामयिक विषयों पर राजभवन में मंथन

पुलिस ने आरोपी इंदर सिंह परिहार निवासी अलचौना को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को चांफी में गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना दी। एसआई भुवन जोशी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके से पुलिस ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक जब्त कर आरोपी इंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली, श्री कैंची धाम क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 

 

घायल किशन सिंह निवासी अलचौना चांफी का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां किशन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तारी कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं में आरोपी गिरफ्तार