उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक मुख्यमंत्री

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक


उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक

मुख्यमंत्री ने माह जुलाई तक उत्तराखण्ड निवास तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी दिए निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

 

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी  रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

karki
inder