विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

नैनीताल। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए। विजयदशमी का पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

 

 

 

 

अजय भट्ट ने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी को अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

उन्होंने कामना की कि विजयदशमी का पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आए तथा देश में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और खुशहाली को और अधिक मजबूती प्रदान करे।

karki
inder