उत्तर प्रदेश क्राइम

शादी का झांसा देने के बाद सामूहिक दुष्कर्म, युवती की मां ने पुलिस में किया केस दर्ज”

Spread the love

शादी का झांसा देने के बाद सामूहिक दुष्कर्म, युवती की मां ने पुलिस में किया केस दर्ज”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

गोरखपुर जिले में गोला क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर भगाने और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर भी कई बार दुष्कर्म किया गया। युवती की मां ने रविवार को गोला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस दुष्कर्म, छेड़खानी, धमकी और मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

जानकारी के मुताबिक, युवती की मां ने तहरीर में लिखा है कि खजनी का रहने वाला उसकी रिश्तेदारी का युवक वर्ष 2022 में मेरी बेटी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। उस समय वह नाबालिग थी। उसके बाद वह लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जब इसकी जानकारी पुत्री ने मुझे दी तो मैंने युवक के माता-पिता से शिकायत की तो कहा गया कि बालिग होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी।जून 2023 में युवक मेरी पुत्री को भगा ले गया। शहर के रुस्तमपुर में अपने मित्र संदीप गुप्ता, अवधेश चौधरी और रिश्तेदार बबलू के सहयोग से रानीबाग ले गया। वहां जनार्दन और बबलू दुष्कर्म करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर पुत्री को करीब तीन दिन पहले बड़हलगंज कस्बा में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से बेटी घर पर पहुंची और आपबीती बताई।इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे इस मामले में दोनों पक्ष कई बार पंचायत कर चुके हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा