“रामनगर में रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को दी गई फर्स्ट एड और रक्तदान की जानकारी”

“रामनगर में रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को दी गई फर्स्ट एड और रक्तदान की जानकारी”

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेडक्रॉस समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे ने की। उन्होंने छात्रों को रेडक्रॉस सोसायटी के महत्व और उसके उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए इसे मानव सेवा का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

मुख्य वक्ता उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी के के.आर. सती ने राज्य में रेडक्रॉस की संरचना, उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र, राज्य और जिला स्तर पर रेडक्रॉस की भूमिका समझाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को फर्स्ट एड और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

 

रेडक्रॉस समिति के संयोजक प्रो. जे.एस. नेगी ने समिति की कार्यप्रणाली और सेवाओं पर विचार व्यक्त किए। समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. सुमन कुमार ने सर्पदंश से बचाव के उपाय और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एन. जोशी ने किया। यह जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ और उनमें सामाजिक सेवा के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक रहा।

karki
inder