बनभूलपुरा से स्मैक खरीदकर ला रहा था युवक, काठगोदाम पुलिस ने दबोचा

बनभूलपुरा से स्मैक खरीदकर ला रहा था युवक, काठगोदाम पुलिस ने दबोचा

 

काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र से एक युवक को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर को निवेश और उद्यमिता का नया केंद्र बनाने की पहल, 28-29 नवंबर को होगा ‘बिजनेस उत्तरायणी–मंथन 2026’

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कैनाल रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का पर्यटन पर बड़ा फोकस, साइकिल रेस से गांव-घाटियों और स्थानीय कारोबार को मिलेगी पहचान।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भास्कर तिवारी उर्फ भानु (32 वर्ष), निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 144/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था। वर्तमान में नौकरी नहीं होने के कारण पैसों के लालच में वह बनभूलपुरा रेलवे फाटक क्षेत्र से स्मैक खरीदकर लाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 250 स्टॉलों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

 

 

 

 

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में सीओ विमल प्रसाद, निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार समेत एसओजी और काठगोदाम पुलिस के जवान शामिल रहे।