होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार; दो पीड़ित महिलाएं बरामद

होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, एक महिला और दो पुरुष गिरफ्तार; दो पीड़ित महिलाएं बरामद

 

 

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | हरिद्वार

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में कथित रूप से संचालित देह व्यापार के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी संग मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को सिडकुल स्थित होटल युवराज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को छोड़ प्रेमिका की बाहों में पति! तीन बच्चों को वापस पाने के लिए महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूबी निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, दीपक पाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद और सुमित सैनी निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने होटल से बरामद दोनों महिलाओं को सुरक्षित संरक्षण में लिया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  वॉलीबॉल कोर्ट में सरस्वती एकेडमी का दबदबा, तीन वर्गों में जीते खिताब; यूनिवर्सल कॉन्वेंट भी बना चैंपियन

 

 

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

होटल में इस तरह की गतिविधि का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।