विजयदशमी पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
मंडलायुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं
हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विजयदशमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
अपने शुभकामना संदेश में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय, सदाचार और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने जनपदवासियों से दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों और मेलों में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचने की भी सलाह दी।






