साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

पौड़ी गढ़वाल। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  *कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री*

अभियान के अंतर्गत थाना सतपुली पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज मैटाकुण्ड, यातायात श्रीनगर पुलिस टीम ने केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर तथा कोटद्वार पुलिस टीम ने राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट, नौकरी और लोन के झांसे, ऑनलाइन खरीदारी, निवेश संबंधी धोखाधड़ी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही अनजान लोगों के साथ ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और निजी विवरण साझा न करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर डिग्री कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद गठित, तैय्यबा सैफी बनीं अध्यक्ष

 

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही संबंधित बैंक को तुरंत सूचना दें और लेन-देन से जुड़े स्क्रीनशॉट, संदेश तथा अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखें।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इससे दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य जी को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ**

 

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, तेज गति से बचने और नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील भी की गई।

 

पौड़ी पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक बनाकर साइबर अपराधों की रोकथाम करना, युवाओं को नशे से दूर रखना और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना है।

karki
inder