सीएम धामी के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

सीएम धामी के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जनपद नैनीताल भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस बल को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों में तेजी लाने के निर्देश, CM धामी बोले- पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए रूट और कार्यक्रम स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अहमद नदीम बने नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी, मिला अतिरिक्त चार्ज

 

 

 

 

पुलिस ने रूट एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और डायवर्जन प्लान, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की निगरानी तथा वायरलेस संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए पुलिस बल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और विनम्र व्यवहार बनाए रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद*

🚨 सीएम दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर

karki
inder