*बंद मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात—नैनीताल पुलिस ने चोर को दबोचा* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण व ₹25 हजार बरामद*

*बंद मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात—नैनीताल पुलिस ने चोर को दबोचा*

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण व ₹25 हजार बरामद*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

 

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने खोला चोरी का राज, 01 गिरफ्तार, सोने-चादी के आभूषण सहित नगदी बरामद*

*दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने करते थे बंद मकानों की रेकी, रात में ताला तोड़कर देते थे वारदात को अंजाम*

वादीनी श्रीमती कलावती भट्ट, पत्नी स्वर्गीय श्री जय किशन भट्ट, निवासी जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड, हल्दूचौड़, जनपद नैनीताल द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई कि वह लगभग दो माह पूर्व उपचार हेतु अपनी पुत्री के पास बेंगलुरु गई थीं। उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। दिनांक 04.09.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को दें शीर्ष प्राथमिकता, पाइपलाइन एवं सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

 

 

 

 

उक्त तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0अ0सं0-141/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस-2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु *डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा मामले का के निर्देशन तथा *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री बृजभूषण राणा* के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के *सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण* करने के साथ-साथ सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर दिनांक 19.09.2026 को जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त *यासीन पुत्र सफी अहमद, निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष को चोरी के माल सहित गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस-2023 की बढ़ोत्तरी की गई है।

*पूछताछ में प्रकाश में आया चोरी का तरीका*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी *आबिद उर्फ लालू पुत्र मौ0 हुसैन, निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर* के साथ दिन के समय पेंट का काम तलाशने के बहाने घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। रात्रि में लगभग *12:00 से 01:00 बजे* के बीच, जब आसपास के लोग सो जाते थे, तब बंद मकान का ताला सरिया आदि से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

*गिरफ्तारी-*

यासीन पुत्र सफी अहमद
निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास प्राप्त किया जा रहा है।*

*फरार अभियुक्त का विवरण*

आबिद उर्फ लालू पुत्र मौ0 हुसैन निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर समेत कई सर्किलों की जिम्मेदारी संभाल चुके अमित कुमार सैनी का तबादला, टिहरी में होगी नई तैनाती SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने अग्रिम दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं,*

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं।

*फरार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0-348/2023, धारा 379/454 भादवि, थाना हल्द्वानी
2.मु0अ0सं0-346/2023, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
3.मु0अ0सं0-192/2024, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
4.मु0अ0सं0-193/2024, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
5.मु0अ0सं0-472/2021, धारा 457/34/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
6.मु0अ0सं0-467/2021, धारा 457/34/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
7.मु0अ0सं0-89/2025, धारा 305(A)/304/317(2) बीएनएस, थाना लालकुआं

 

 

 

 

*बरामदगी-*

1. पीली धातु की फूलदार अंगूठी – 01
2. चांदी का मंगलसूत्र – 01
3. चांदी की पायल – 01 जोड़ी
4. चांदी के बिछुए – 02 जोड़ी
5. सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त नकदी – *₹25,000/-*

*गिरफ्तारी टीम*

1. अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
2. कानि0 गुरमेज सिंह, चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
3. कानि0 गणेश गिरी, चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं

karki
inder