“राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए रामनगर के दिगंबर सिंह मनराल, क्षेत्र में खुशी की लहर”

“राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए रामनगर के दिगंबर सिंह मनराल, क्षेत्र में खुशी की लहर”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित ‘सीमा सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान’ के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के गोकुलपुर में 69वीं बटालियन में तैनात रामनगर (जनपद नैनीताल) निवासी दिगंबर सिंह मनराल को विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

 

 

 

 

 

 

लखनपुर निवासी स्वर्गीय कुंवर सिंह मनराल के सुपुत्र दिगंबर सिंह मनराल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने की सूचना जैसे ही रामनगर, मानिला (अल्मोड़ा), लखनपुर सहित समूचे क्षेत्र में फैली, वहां हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि को अपने लिए गौरव का क्षण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

 

 

 

 

दिगंबर सिंह के भाई देवेंद्र सिंह मनराल, गिरधर सिंह मनराल, प्रहलाद सिंह मनराल, नरेंद्र सिंह मनराल, राजकुमार सिंह मनराल और आशीष मनराल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, “देश सेवा के लिए मिला यह सम्मान पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।”

 

 

 

 

इस उपलब्धि पर पर्वतीय सभा लखनपुर के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सचिव जितेंद्र बिष्ट, लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, इंद्र सिंह मनराल, प्रेमचंद नैनवाल, हेमचंद्र नैनवाल, पुष्कर दुर्गापाल, नवेंदु जोशी, बसंत वर्मा, योगेंद्र मनराल, टी. के. खान, आसिफ, नितेश उपाध्याय, नवीन तिवारी, गोविंद सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र हरबोला, अनूप अग्रवाल, कमल जोशी, योगेश जोशी, मोहन कांडपाल, प्रेम बिष्ट, ललित पांडे, और गिरधर बिष्ट आदि गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए कहा कि, “यह सम्मान हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है।”

karki
inder