भारी बारिश से कल्पेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भूस्खलन, मलबे से हुआ भारी नुकसान

भारी बारिश से कल्पेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भूस्खलन, मलबे से हुआ भारी नुकसान

 

 

उखीमठ। पंच केदारों में प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर में देर रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना सामने आई है। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में आ गया, जिससे मंदिर के आसपास काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिजॉर्ट में 10 साल की बच्ची से कथित अभद्रता, ट्रेनी युवक हिरासत में

 

 

 

 

 

भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू किया। बारिश के कारण मंदिर परिसर में अचानक बड़ी मात्रा में मलबा आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की सड़कों पर अब नहीं होंगे गड्ढे, आयुक्त दीपक रावत ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के चलते पहाड़ी से पूरा मलबा मंदिर परिसर की ओर आ गया। इससे मंदिर के आसपास काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर नैनीताल प्रशासन सख्त, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार के नाम

लगातार बारिश के बीच क्षेत्र में भूस्खलन की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल स्थानीय लोग मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने और मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

karki
inder